Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित मशहूर पेट्रो जलप्रपात के निचले कुंड में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान बिहार के बिहारशरीफ (चंडी) निवासी राजीव कुमार के रूप में की गई है।
दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर आए थे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिहारशरीफ से युवकों का एक ग्रुप पेट्रो जलप्रपात घूमने के लिए कोडरमा आया था। मौसम का लुत्फ उठाते हुए सभी दोस्त जलप्रपात के निचले कुंड में नहाने उतरे। इसी बीच नहाते-नहाते दो युवक अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे।
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार
सदर अस्पताल रेफर किया गया दूसरा दोस्त
स्थानीय लोगों ने राजीव कुमार को बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं, दूसरे युवक गौतम कुमार को बेहद गंभीर हालत में पानी से बाहर निकालकर तुरंत सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गौतम की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
Breaking News: जल्द सरेंडर कर सकते हैं खान सर, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का आरोप
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, परिजनों का इंतजार
घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां थाना पुलिस के एसआई रौशन पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक राजीव के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके कोडरमा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
Read More- झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









