Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जेएमएम ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम को जेएमएम ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। वैद्यनाथ राम सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में 8 जून को नामांकन दाखिल करेंगे।
Big Breaking : कांग्रेस ने प्रणव झा को राज्यसभा प्रत्याशी
बताते चलें कि कांग्रेस के द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए प्रणव झा को अपना राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जेएमएम के कई बड़े नेता नाराज चल रहे थे। जिसके बाद से गठबंधन में दरार की खबरें आ रही थी। कांग्रेस के घोषणा के बाद जेेएमएम ने दोनों सीटों पर दावा ठोंका था।
Read More- झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम
हालांकि आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ सीएम हेमंत सोरेन अहम बैठक करेंगे। बैठक के बाद इस पर राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी सहमति बन सकती है।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









