शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

2029 चुनाव पर भाजपा का बड़ा फोकस, नितिन नवीन ने दिया जीत का रोडमैप

जून 7, 2026
in रांची Ranchi, राजनीति Politics
A A
2029 चुनाव पर भाजपा का बड़ा फोकस, नितिन नवीन ने दिया जीत का रोडमैप
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: झारखंड में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा ने भविष्य की सियासी जंग के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
  • मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल
  • रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

Toggle
  • व्यक्ति नहीं, पार्टी सर्वोपरि: 2029 के लिए कमर कसने का निर्देश
  • दफ्तरों को बनाएं संवाद का केंद्र, हर 3 महीने में देनी होगी रिपोर्ट
  • आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों सहित सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रमुख रणनीतिकार शामिल हुए। बैठक का आगाज महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुआ।

व्यक्ति नहीं, पार्टी सर्वोपरि: 2029 के लिए कमर कसने का निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक बड़ा एलान किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान सांगठनिक टीम का गठन वर्ष 2029 के दूरगामी लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है और यही टीम आगामी चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेगी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

पिछले चुनावों के नतीजों पर आत्ममंथन करते हुए उन्होंने कहा-“झारखंड हमेशा से भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। विपक्षी दलों ने झूठ का जाल बुनकर जनता को गुमराह किया, जिससे हमें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। हम जनता का भरोसा पूरी तरह जीतने में कहीं चूक गए, जिसके जिम्मेदार हम सभी हैं। लेकिन अब निराशा को आशा में बदलने का वक्त आ चुका है।”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

नितिन नवीन ने संगठन को धार देने के लिए ‘शक्तिकेंद्र’ बैठकों और बूथ स्तर की कमियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने हर मंडल में कम से कम 100 सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने और तीन कार्यकाल से जुड़े पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उन्हें दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने का कड़ा निर्देश दिया।

दफ्तरों को बनाएं संवाद का केंद्र, हर 3 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों को नसीहत दी कि जिला कार्यालय केवल प्रशासनिक काम के लिए नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के संवाद का उत्सव केंद्र बनने चाहिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग और हर तीन महीने में पदाधिकारियों के प्रवास की रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से जुड़ने के लिए हर जिले में 500 प्रमुख लोगों की सूची तैयार करने का टास्क भी दिया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सरल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता से शीर्ष पद तक का उनका सफर भाजपा की जमीनी संस्कृति को दिखाता है। उनके इस दौरे से झारखंड के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Read More- Big Breaking : झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट-परिमल नथवानी ठोकेंगे ताल-मिला बीजेपी का समर्थन!

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूबे की जेएमएम-कांग्रेस सरकार पर जल, जंगल और जमीन के नाम पर भ्रष्टाचार करने का संगीन आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जमीन माफिया राज कर रहे हैं।

Read More- ‘धरती छोटी पड़ जाएगी, अर्थी तैयार रखो’-पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग, सुनील मीणा गैंग ने ली जिम्मेदारी

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सिर्फ पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर स्थानीय जनमुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने और उग्र आंदोलन करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ सशक्तिकरण और आगामी प्रशिक्षण अभियानों का पूरा खाका राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पेश किया।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
राजनीति Politics

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

सितम्बर 11, 2026
मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल
राजनीति Politics

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

सितम्बर 11, 2026
रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
रांची Ranchi

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

सितम्बर 11, 2026
Next Post
Breaking News: महागठबंधन में ऑल इस वेल, सीएम हाउस में बैठक के बाद एक स्वर में बोले सभी नेता- हम जीत रहे दोनों सीट

Breaking News: महागठबंधन में ऑल इस वेल, सीएम हाउस में बैठक के बाद एक स्वर में बोले सभी नेता- हम जीत रहे दोनों सीट

कोडरमा में वज्रपात पीड़ित परिवार से पारिवारिक सूची के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

कोडरमा में वज्रपात पीड़ित परिवार से पारिवारिक सूची के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 12 September 2026

Jharkhand: मौसम में फिर बदलाव, 12 सितंबर को बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

सितम्बर 12, 2026

12 September 2026: शनिवार को सिंह, वृश्चिक और धनु समेत इन राशियों के लिए बन रहे लाभ के योग

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra