Bokaro News: बोकारो जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू देवी के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More- Giridih News: गिरिडीह में हड़कंप-गोलगप्पा खाने से बच्चे की मौत, कई बीमार
Bokaro News: पत्नी को सोते वक्त उतारा मौत के घाट
मृतक सोनू देवी का कसूर बस इतना था कि वह अपने पति विकास रजवार से मायके जाने की जिद कर रही थी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी गहरी नींद में सो रही थी।
Read More- Big Breaking: साई सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई, गुजरात की 8 विकेट से धमाकेदार जीत
मृत महिला का पति तमिलनाडु में मजदूरी करता है और 10 दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार रात इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। सुबह होते ही सनकी पति ने सोती हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- Palamu Murder: रात में किडनैपिंग और सुबह युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Bokaro News: आरोपी ने खुद पुलिस ने जानकारी दी
इस घटना ने 13 महीने के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया छीन लिया है। हत्या के बाद खुद आरोपी ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








