Giridih News: गिरिडीह के सदर प्रखंड अंतर्गत कुम्हरगड़िया और बजटो गांव में गोलगप्पा खाने से कई लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Giridih News: गोलगप्पा खाने के बाद बिगड़ने लगी हालात
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को गांव में आए एक गोलगप्पा विक्रेता से लोगों ने गोलगप्पा खाया था। खाने के बाद पहले कुछ लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन बाद में खाने वालों की तबीयत बिगड़ने लगी। रविवार सुबह तक कई लोगों की हालत गंभीर हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज शुरू किया, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। इस बीच एम्बुलेंस सेवा में देरी और एक साथ मरीजों को ले जाने से इनकार करने की शिकायत भी सामने आई।
Giridih News: डीसी ने मरीजों का जाना हाल
घटना की जानकारी मिलते ही डीसी रामनिवास यादव देर रात गांव पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को गर्मी में खानपान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी।
वहीं, एक बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस ने गोलगप्पा बेचने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








