रांची: सहारा इंडिया में निवेशकों की भारी भरकम रकम के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इसी कड़ी में दिल्ली की CID टीम ने सहारा इंडिया की रांची शाखा के तत्कालीन जोनल मैनेजर संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 135 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Read more: Breaking News: बासुकिनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 23 घायल
CID थाने में दर्ज किया गया था मामला
इस हाई-प्रोफाइल घोटाले को लेकर 30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में सहारा समूह के तत्कालीन प्रमुख सुब्रत रॉय, उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, बेटे सीमांतो रॉय और सुशांतो रॉय, भाई जयब्रत रॉय सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नीरज पाल और सुंदर झा के नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल हैं। साथ ही सहारा समूह की कई सहयोगी कंपनियों को भी इस मामले में उत्तरदायी माना गया है। सीआईडी की जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने निवेशकों से जुटाई गई राशि का दुरुपयोग किया और लंबे समय तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया। मामला अभी भी जांच के अधीन है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।













