Breaking News: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. दो की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हवा में फायरिंग की. घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ले की है. फायरिंग की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है.
Breaking News: 6 राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि करीब रात के 8.30 में अचानक बाइक सवार अपराधी पहुंचे और हवा में फायरिंग करते हुए निकल गए. बताया जा रहा है कि 6 राउंड फायरिंग की गई है. घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. गोली चलने की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया. तुरंत इसकी सूचना डोरंडा पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जाँच में जुटी है.
Breaking News: अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए चेकिंग शुरू
आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज की जाँच की जा रही है. जिससे अपराधियों की पहचान हो सके. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए सभी चौराहे और शहर के एंट्री और बाहर निकले वाले जगहों पर पुलिस ने चेकिंग शुरू किया है. जिससे अपराधियों की गिरफ़्तारी हो सके.
फिलहाल घटना किस वजह से अंजाम दिया गया इसकी पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. कोई कुछ समझ पाता तब तक सभी फरार हो गए. फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।










