Breaking News: झारखंड भाजपा को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया। आदित्य साहू ने औपचारिक रूप से आज झारखंड बीजेपी की कमान संभाल ली। इससे पहले उन्होंने रस्वती पूजा में शामिल होकर संगठन के लिए नई शुरुआत की।
Read More- Jharkhand News: सारंडा मुठभेड़ में बड़ी अपडेट, मारे गए नक्सलियों की संख्या 16 पहुंची
Breaking News: संगठन की विचारधारा को हर गांव तक पहुंचाएगी भाजपा
पद संभालते ही उन्होंने राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों और सपनों के साथ झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था, वे आज हाशिये पर चले गए हैं।
Read More- Jharkhand News: हजारीबाग जमीन घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, ACB की बढ़ी मुश्किलें
आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में आम लोगों के साथ अन्याय बढ़ा है और भाजपा इसे चुपचाप देखने वाली नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे और संगठन की विचारधारा को हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
Read More- Big Breaking : चाईबासा मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा
Breaking News: सीएम हेमंत के विदेश दौरे पर बाबूलाल ने उठाए सवाल
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर जमीनी कार्यकर्ता से शुरू होकर प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा है, जो भाजपा की संगठनात्मक ताकत को दर्शाता है।
Read More- Jharkhand News: भारी ट्रेलर और हाइवा में भयंकर टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि निवेश की बात बहुत होती है, लेकिन ज़मीन पर उसका असर दिखाई नहीं देता। साथ ही उन्होंने आदित्य साहू के अनुभव को संगठन के लिए मजबूती बताया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









