Jharkhand News: बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल की रात उस वक्त दहशत में बदल गई जब स्कूल परिसर में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आगलगी की इस घटना में तीन स्कूल बसें और एक टाटा मैजिक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
Read More- Jharkhand News: सारंडा मुठभेड़ में बड़ी अपडेट, मारे गए नक्सलियों की संख्या 16 पहुंची
Jharkhand News: चौकीदार समेत कई कमरों के दरवाजे बाहर से बंद
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय स्कूल परिसर में मौजूद स्टाफ, कर्मचारी और चौकीदार अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। हालांकि यह आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
Read More- Jharkhand News: हजारीबाग जमीन घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, ACB की बढ़ी मुश्किलें
चौकीदार के मुताबिक, रात में कुछ अजीब आवाजें सुनाई दी। आवाज सुनकर जब उन्होंने खिड़की से बाहर झांका, तो बाहर आग धधकती दिखी। जब उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की तो बाहर का दरवाजा बाहर से किसी ने बंद कर दिया था।
Read More- Big Breaking : चाईबासा मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा
Jharkhand News: शरारती तत्वों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे
शोरगुल सुनकर हॉस्टल में रह रहे बच्चों ने किसी तरह दरवाजा खोला, तब जाकर लोग बाहर निकल सके। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि आगजनी से पहले शरारती तत्वों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे और कई कमरों को बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न जा सके।
Read More- Jharkhand News: भारी ट्रेलर और हाइवा में भयंकर टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









