Breaking News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची पहुंचे। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप के बीच स्वागत किया। इस दौरान रांची के सांसद संजय सेठ, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर रांची के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए जुटे नजर आए। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।
Breaking News: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा
नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों तथा पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।
कार्यसमिति की बैठक को झारखंड में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह झारखंड का दूसरा दौरा बताया गया है। उनके प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन के कामकाज, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की आगामी रणनीति पर विशेष ध्यान रहने की संभावना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









