Breaking News: राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से एक युवती की मौत की सूचना है। मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर खटाल निवासी रानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर युवती का शव डैम से बाहर निकाला। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Breaking News: NDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला
मिली जानकारी के मुताबिक रानी कुमारी धुर्वा के जगन्नाथपुर खटाल की रहने वाली थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और NDRF की टीम की टीम को दी। डैम में डूबने की सूचना मिलने पर NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
हालांकि, युवती किन परिस्थितियों में डैम में डूबी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के समय वह डैम में कैसे पहुंचीं और हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
घटना को लेकर अन्य आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हादसे की परिस्थितियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।









