Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की मां रुपी सोेरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
जानकारी के मुताबिक, रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और बहन भी मौजूद हैं।
Breaking News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी है रुपी सोरेन
बताते चलें कि रुपी सोरेन दिशोम गुरु और स्व शिबू सोरेन की धर्मपत्नी है। रूपी सोरेन झारखंड की राजनीति से भी जुड़ी रही हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता है।
फिलहाल उनकी बीमारी या स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। परिवार की ओर से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









