Breaking News: धनबाद के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बंटी खान जाली पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़ने और विदेश में रह रहे अपने भाई प्रिंस खान के पास जाने की तैयारी में था। समय रहते मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया।
Breaking News: फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश जाने की तैयारी में था
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा है और फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read More- Breaking News: डोरंडा उर्दू लाइब्रेरी के पास 6 राउंड फायरिंग, इलाके में मची हड़कंप
गिरफ्तारी के बाद बंटी खान को धनबाद लाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में प्रिंस खान और उसके नेटवर्क से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
Breaking News: चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था
बंटी खान इसी साल जनवरी में करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। वह धनबाद के चर्चित नन्हें हत्याकांड समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है।
Read More- कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा-दो ट्रेलरों के टक्कर में चालक की मौत
24 नवंबर 2021 को नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हें की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार प्रिंस खान ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मार्च 2022 में पुलिस ने बंटी खान को उसके दो साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद भी बंटी खान की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान उसके विदेश भागने की तैयारी की सूचना मिली।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








