Breaking News: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसे हुआ है। भारतीय सेना के जवानों को ले जा रही एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों ने अपनी जान गंवा दी है वहीं एक दर्जन जवान घायल बताए जा रहे हैं।
Breaking News: कुल 21 जवान वाहन में सवार थे
मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में कुल 21 जवान सवार थे, जो डोडा से एक ऊपरी सैन्य चौकी की ओर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास अचानक वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन खाई में जा गिरी। घटना में कई जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
Breaking News: उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक
आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से जवानो ने घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही सेना और प्रशासन ने बचाव कार्य तेज किया।
इस दुखद घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









