Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। JPSC मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि JSSC-CGL मामले में कोडरमा से दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। सभी को रांची लाकर CID की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Breaking News: शिवांगन की पाठशाला के संचालक के साथ सांठगांठ का आरोप
JPSC मामले में CID के अनुसार, ऋतिक रौशन को जमशेदपुर के सुंदरनगर-मानगो इलाके से और पंकज प्रसून को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी दोनों की कड़ी शिवांगन की पाठशाला के संचालक संजीत कुमार से जोड़कर जांच कर रही है। संजीत कुमार को CID ने इससे पहले गिरफ्तार किया था।
Breaking News: कोडरमा से दो आरोपी गिरफ्तार
CID का कहना है कि संजीत कुमार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित परीक्षा गड़बड़ी में किन लोगों की भूमिका रही और आरोपियों के बीच किस तरह का संपर्क था।
इधर, JSSC-CGL मामले में CID ने कोडरमा से राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। राजेश डोमचांच क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि संदीप पूर्णानगर के निवासी बताए गए हैं।
मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती है
दोनों को पूछताछ के लिए रांची लाया गया। इसके बाद अदालत में पेशी हुई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब CID दोनों मामलों में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
जांच एजेंसी का फोकस कथित परीक्षा नेटवर्क की कड़ियों, आरोपियों के संपर्क और अन्य संभावित संदिग्धों तक पहुंचने पर है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होती हैं या नहीं, यह जांच के अगले चरण में स्पष्ट होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









