Breaking News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक संदूक बरामद किया है।
इस संदूक पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा था और उस पर डिजिटल भुगतान के लिए पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ था। 28 जून को हुई इस कार्रवाई का वीडियो अब सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।
Breaking News: SIT को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त मिला
इधर, मामले की जांच कर रही SIT को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की। इनमें अविनाश शुक्ला से करीब दो घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ का मुख्य विषय 5 जून को बरामद 20 लाख रुपये नकद और गहनों का स्रोत तथा कथित चोरी से उनका संबंध रहा।
दूसरी ओर, राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में आ गई है। मंदिर में तैनात करीब 400 निजी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी, रोस्टर, CCTV फुटेज और एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
Breaking News: मंदिर की सुरक्षा पर हर महीने 1 करोड़ रुपये खर्च
सूत्रों के अनुसार, मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा एक निजी सुरक्षा कंपनी के पास था, जिस पर ट्रस्ट हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च करता था। अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर नारियावा गांव का निवासी है। उसके पिता किसान हैं और परिवार साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा है।
वहीं, इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर अब सभी की नजर SIT की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












