Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को बड़ा झटका लगा है। 14वीं JPSC घोटाले से जुड़े मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार किया। याचिका पर सुनवाई दो सितंबर को पूरी हुई थी और अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। शनिवार को फैसला सुनाया गया।
10 अगस्त को लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने किया था गिरफ्तार
सीआईडी ने एल. ख्यांगते को 10 अगस्त को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई। जांच एजेंसी 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
परीक्षा में गड़बड़ी में ख्यांगते की भूमिका अहम
सीआईडी ने अदालत में दलील दी कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है। एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा में गड़बड़ी में ख्यांगते की भूमिका अहम मानी जा रही है और जांच में कई साक्ष्य व दस्तावेज सामने आए हैं। सीआईडी ने यह भी कहा कि इस स्तर पर जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है।
वहीं, ख्यांगते के अधिवक्ता ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जांच में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जो सीधे उनके मुवक्किल को आरोपी साबित करता हो। सीआईडी उनके आवास पर छापेमारी भी कर चुकी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








