Breaking News: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहा विवाद और पेचीदा हो गया है। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अंतरिम तौर पर अलग-अलग पार्टी नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं।
Breaking News: ममता की पार्टी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है। वहीं दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ सिंबल मिला है। यह व्यवस्था फिलहाल उपचुनावों के लिए अंतरिम है। मूल पार्टी नाम और ‘फूल-घास’ वाले चुनाव चिह्न पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।
इसी बीच नंदीग्राम से ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने नाम वापसी को लेकर पत्र भी जारी किया है। इससे पहले उनकी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की खबर सामने आई थी।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
Breaking News: 6 अक्टूबर को होना है मतदान
ममता बनर्जी ने 13 सितंबर को नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया था। संचिता के नाम वापस लेने के बाद रेजीनगर में रबीउल आलम चौधरी मैदान में बने हुए हैं।
Read More- कोडरमा में पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, डूबने से मौत
नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने और रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।
Read More- Breaking News: 25 सितम्बर को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








