Breaking News: झारखंड के प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर निलकर सामने आ रही है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए सूचना आयुक्तों (Information Commissioners) के पैनल को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब राज्य में सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।
राज्यपाल ने दी चारों नामों को मंजूरी, जल्द जारी होगी अधिसूचना
राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति के लिए भेजे गए चारों नामों पर राजभवन ने अपनी सहमति दे दी है। स्वीकृत पैनल में शामिल चार प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
-
अनुज कुमार सिन्हा
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report -
तनुज खत्री
-
अमूल नीरज खलखो
-
शिवपूजन पाठक
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive
राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी ने इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। अब कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग जल्द ही इन चारों की नियुक्ति संबंधी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी करेगा, जिसके बाद ये सभी अपना कार्यभार संभालेंगे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









