World News: रूस में An-24 यात्री विमान अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने के बाद लापता हो गया है. विमान में करीब 50 यात्री सवार थे. यह क्षेत्र चीन की सीमा के पास स्थित है, जहां से विमान ने उड़ान भरी थी और टिंडा कस्बे की ओर जा रहा था.
रडार से गायब हुआ प्लेन, चीन सीमा के करीब टूटा संपर्क
स्थानीय इमरजेंसी मिनिस्ट्री के अनुसार, प्लेन का संपर्क टिंडा पहुंचने से पहले टूट गया, और वह रडार से भी गायब हो गया. यह घटना रूस-चीन सीमा के पास की बताई जा रही है. फिलहाल तलाशी और बचाव अभियान जारी है.
Read More: दरोगा पर छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला थाना में केस दर्ज
गवर्नर ने दी जानकारी, बड़े सर्च ऑपरेशन की शुरुआत
अमूर क्षेत्र के गवर्नर ने विमान के लापता होने की पुष्टि की है और बताया कि रेस्क्यू टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. इलाके में हेलिकॉप्टर, ड्रोन और ग्राउंड टीमों की मदद से विमान की तलाश की जा रही है.













