Ranchi : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक कलयुगी भाई ने अपनी उस सगी बहन की अस्मत लूट ली, जिसने माता-पिता की मृत्यु के बाद उसे पाल-पोसकर बड़ा किया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी भाई को महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
नशे का आदी है आरोपी भाई
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब उसका पति घर पर नहीं था। पति दवा लेने के लिए बड़कागांव गया हुआ था और पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसका सगा भाई अनुज कुमार घर में दाखिल हुआ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने भाई का विरोध किया, लेकिन नशे में धुत आरोपी ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: लंबा इंतजार खत्म, थलापति विजय ने जुटा लिया बहुमत के लिए समर्थन!
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: टीपी-5 के पास से गिरफ्तारी
मामले की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने इसे चुनौती के रूप में लिया। उन्होंने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर हजारीबाग रोड स्थित टीपी-5 के पास घेराबंदी की और आरोपी अनुज कुमार को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और अक्सर विवादों में रहता था।
Read More- बड़ी खबर: पंजाब में आप मंत्री संजीव अरोड़ा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी-केजरीवाल भड़के

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











