Patna: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने कुल 1481 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर किए जाएंगे।
BSSC CGL 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2025
- परीक्षा की तिथि: जल्द जारी होगी
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी: ₹540
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: ₹135
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for BSSC CGL 2025)
- सबसे पहले उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
BSSC CGL 2025: सीधी भर्ती लिंक

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









