Wednesday, May 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

जैसलमेर में जलती बस बनी मौत का जाल, 20 की दर्दनाक मौत

October 15, 2025
in Breaking News, देश
A A
जैसलमेर में जलती बस बनी मौत का जाल, 20 की दर्दनाक मौत
Share on FacebookShare on Twitter

National News– राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया। एक चलती बस में अचानक आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान और केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े मनोज भाटिया शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा उस समय हुआ जब बस पोकरण में एक मेडिकल स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रवाना थी। बस में अचानक आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए। 19 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 79 वर्षीय हुसैन खां ने इलाज के दौरान जोधपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल 15 लोगों में 2 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं, जो 70% तक जल चुके हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री पहुंचे मौके पर, राहत कार्य तेज

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और वहां मौजूद विधायक महंत प्रताप पुरी, कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और घायलों से मिलने जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल भी पहुंचे।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, शवों की DNA जांच होगी

प्रशासन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। ऐसे में डीएनए जांच के जरिए पहचान की जाएगी, और परिजनों से संपर्क करने की अपील की गई है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

 

Related Posts

IND vs AFG 2026: Team India announced for Afghanistan series, Bumrah-Jadeja rested
Breaking News

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा को आराम

May 19, 2026
Breaking News: Police Get Wind of Plot Before Murder! Four Criminals Arrested with USA-Made Automatic Pistol
Breaking News

Breaking News: हत्या से पहले पुलिस को लग गई भनक! USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

May 19, 2026
DRDO Employee Dies in Ramgarh: Seen Roaming Alone at Night; Body Found Hanging from a Tree in the Morning
Breaking News

रामगढ़ में छुट्टियों पर घर आए DRDO कर्मी की मौत, रात को अकेले घूमते दिखे, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

May 19, 2026
Next Post
ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

धनबाद स्टेशन पर तस्करी का पर्दाफाश, आरपीएफ ने 3 बच्चों को बचाया

धनबाद स्टेशन पर तस्करी का पर्दाफाश, आरपीएफ ने 3 बच्चों को बचाया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: नगर आयुक्त के नाम पर फर्जी WhatsApp नंबर से मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

Ranchi News: नगर आयुक्त के नाम पर फर्जी WhatsApp नंबर से मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

May 19, 2026

राजीव रंजन मिश्रा मामले में BJP की निष्पक्ष जांच की मांग, आदित्य साहू ने परिजनों से की मुलाकात

मुंबई में Kalpana Soren ने देखा ‘लिज्जत पापड़ मॉडल’, महिलाओं की आत्मनिर्भरता से हुईं प्रभावित

Ranchi News: मानसून से पहले Ranchi Nagar Nigam का एक्शन मोड, शहरभर में चला मेगा सफाई अभियान

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा को आराम

SIR पर कांग्रेस की बेचैनी क्यों? भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- फर्जी वोटरों को बचाने की कोशिश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra