Koderma: कोडरमा जिले के चंदवारा में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पुराने थाना क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटते हुए करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुल जाने के कारण कार में सवार सभी पांच लोगों की जान बच गई।
कार में तीन वयस्क और दो बच्चे सवार थे
मिली जानकारी के अनुसार, कार में तीन वयस्क और दो बच्चे सवार थे। सभी रांची के पिस्का मोड़ से पटना एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में मौजूद सोनू कुमार ने बताया कि वाहन उनके बड़े भाई अमित चला रहे थे और गाड़ी सामान्य गति से चल रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कार चंदवारा के पुराने थाने के पास पहुंची, एक गली से अचानक एक बाइक सवार मुख्य सड़क पर आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
Read More- कोडरमा में बाल्टी-बर्तन लेकर लूटने की मची होड़, जाने क्या है पूरा मामला
हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से लोगों की जान बची
हादसे के दौरान कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। एहतियात के तौर पर सभी को स्वास्थ्य जांच के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य पाई गई।
सूचना मिलने पर चंदवारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाया गया और यातायात को सामान्य कराया गया। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सतर्कता और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं की अहमियत को साबित करता है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में आम को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









