Jharkhand: झारखंड के चाईबासा में बुधवार सुबह पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। अमौर थाना में कार्यरत हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) ने अपने सरकारी आवास में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके गले के आरपार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई, जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला देख वह अंदर गया, जहां हवलदार आलमनाथ भूइयां जमीन पर बेसुध पड़े मिले। यह देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष केके सौरभ समेत कई थानों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में मृतक के गले में गोली के आरपार होने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









