मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

रांची एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का आलम, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर उठे सवाल

झारखंड की राजधानी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट राज्य का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन चुका है, लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और यात्रियों की संख्या के मुकाबले यहां की सुविधाएं अब भी सीमित हैं

नवम्बर 3, 2025
in रांची Ranchi
A A
Chaos at Ranchi airport, questions raised about passenger safety and convenience

Chaos at Ranchi airport, questions raised about passenger safety and convenience

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड की राजधानी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट राज्य का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन चुका है, लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और यात्रियों की संख्या के मुकाबले यहां की सुविधाएं अब भी सीमित हैं। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर मिनट-मिनट का शुल्क तो वसूला जाता है, लेकिन बदले में उन्हें न तो पर्याप्त पार्किंग की सुविधा मिलती है, न ही सुरक्षा और व्यवस्था का भरोसा।

Table of Contents

Toggle
  • स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, यात्रियों में दहशत
  • मिनट के हिसाब से शुल्क, फिर भी नहीं व्यवस्था
  • पार्किंग की समस्या और बढ़ता खतरा
  • यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

एयरपोर्ट परिसर में अक्सर पार्किंग की कमी, ट्रैफिक जाम और आवारा कुत्तों की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं, यात्रियों का आरोप है कि एयरपोर्ट प्रशासन शुल्क वसूली में तो तत्पर है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में कल से ऐतिहासिक मुड़मा जतरा का आगाज, 2000 स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था, NH-75 पर बदलेगा रूट
  • रांची DC के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 90% दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल
  • मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर रांची में बवाल! भाजपा ने की माफी की मांग, बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता

स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, यात्रियों में दहशत

1 नवंबर की शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट परिसर के बाहर लगभग आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने यात्रियों और परिजनों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। लगातार भौंकते और दौड़ते इन कुत्तों को देखकर कई लोग डरकर किनारे हट गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि एयरपोर्ट कर्मचारी और ट्रैफिक कंट्रोल कर्मी इस दौरान पूरी तरह लापरवाह नजर आए।

मिनट के हिसाब से शुल्क, फिर भी नहीं व्यवस्था

एयरपोर्ट गेट में प्रवेश करते ही वाहनों को एक टिकट दिया जाता है, जिसमें सेकंड तक का समय दर्ज रहता है। जैसे ही आप किसी को छोड़कर या रिसीव कर वापस निकलते हैं, गेट पर वाहनों की लंबी लाइन मिलती है। इसका मतलब है कि आपका “पेड टाइम” बढ़ता जाता है।
थोड़ी सी देरी होने पर माइक से गाड़ी लॉक करने की चेतावनी दी जाती है। वहीं, पार्किंग में गाड़ी लगाने पर 80 रुपये तक वसूले जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि “पैसे लेने में तत्परता है, लेकिन कुत्तों और अव्यवस्था से सुरक्षा देने में कोई दिलचस्पी नहीं।”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पार्किंग की समस्या और बढ़ता खतरा

रांची एयरपोर्ट में फिलहाल दो पार्किंग हैं — एक एयरपोर्ट अथॉरिटी की और दूसरी प्राइवेट एजेंसी की। दोनों मिलाकर अधिकतम 200 से 300 वाहनों की क्षमता है। लेकिन रोजाना 1000 से ज्यादा गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंचती हैं। नतीजतन कैब ड्राइवर और टैक्सी चालक सड़क किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।

इस वजह से एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट की घटनाएं आम हो गई हैं। पिछले एक साल में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान तक चली गई है और कई घायल हुए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यात्रियों और परिजनों का कहना है कि एयरपोर्ट प्रशासन को केवल शुल्क वसूली की चिंता है, जबकि सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई देती। अगर जल्द ही पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो यह स्थिति यात्रियों के लिए और खतरनाक हो सकती है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

The historic Mudma Jatra begins in Ranchi tomorrow; 2,000 volunteers will manage the arrangements, and traffic routes on NH-75 will be altered.
झारखंड Jharkhand News

रांची में कल से ऐतिहासिक मुड़मा जतरा का आगाज, 2000 स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था, NH-75 पर बदलेगा रूट

अक्टूबर 26, 2026
Crowds of petitioners flocked to the Ranchi DC’s ‘Janata Darbar’ (public grievance hearing); 90% of the persons with disabilities (PwDs) in attendance received electric tricycles.
झारखंड Jharkhand News

रांची DC के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 90% दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल

अक्टूबर 26, 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर रांची में बवाल! भाजपा ने मांगी माफी, बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता
रांची Ranchi

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर रांची में बवाल! भाजपा ने की माफी की मांग, बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता

अक्टूबर 26, 2026
Next Post
जोधपुर में मातम: एक साथ 15 लोगों की मौत, 10 लाख तक सहायता राशि की घोषणा

जोधपुर में मातम: एक साथ 15 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 10 लाख तक सहायता राशि की घोषणा

झारखंड से 4 बड़ी कंपनियां भागीं ओडिशा! बाबूलाल मरांडी बोले-सरकार सो रही है

झारखंड से 4 बड़ी कंपनियां भागीं ओडिशा! बाबूलाल मरांडी बोले-सरकार सो रही है

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

अक्टूबर 26, 2026

मदरसे के बच्चे भी बन सकते हैं IAS-IPS, मंत्री इरफान अंसारी रजिस्ट्रेशन दिलाने की पहल

राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित

खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब ‘गालीबाज पार्टी’ बन गई है

बरवाअड्डा में नकली सिगरेट के कारोबार का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार

झारखंड भाजपा ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज की, दिसंबर तक बूथ स्तर की समितियां गठित करने का लक्ष्य

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts