शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, रोजगार सृजन, ई-साइकिल वितरण और छात्रावास सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Chief Minister Hemant Soren reviews welfare schemes, lays special emphasis on employment generation

Chief Minister Hemant Soren reviews welfare schemes, lays special emphasis on employment generation

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi:  झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति कार्यक्रमों, रोजगार सृजन योजनाओं, आवासीय विद्यालयों और कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

Table of Contents

Toggle
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना पर फोकस, लाभुकों से किया सीधा संवाद
  • आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
  • विद्यार्थियों को जनगणना और एसआईआर के प्रति जागरूक करने का निर्देश
  • झारखंड में छात्रों को मिल सकती है ई-साइकिल
  • कौशल विकास कार्यक्रमों को रोजगार से जोड़ने पर जोर
  • जिला अस्पतालों में बनेगा विशेष हेल्प डेस्क
  • कब्रिस्तान घेराबंदी और पारंपरिक भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने योजनाओं के पारदर्शी, समयबद्ध और परिणामोन्मुख क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी
  • नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार
  • JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना पर फोकस, लाभुकों से किया सीधा संवाद

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने लाभुकों से ऋण स्वीकृति, व्यवसाय संचालन, आय, रोजगार सृजन और बैंकिंग सहयोग से जुड़ी जानकारी ली।

लाभुकों ने बताया कि योजना के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और वे अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

मुख्यमंत्री ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों को समय पर सहायता मिलनी चाहिए। साथ ही योजना से जुड़े लाभार्थियों की समस्याओं और सुझावों के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने गढ़वा, देवघर और साहिबगंज में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त संसाधन और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

इसके अलावा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

निर्माणाधीन छात्रावासों और आदिवासी हॉस्टलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

विद्यार्थियों को जनगणना और एसआईआर के प्रति जागरूक करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को एसआईआर (Special Intensive Revision) और जनगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज में जागरूकता के वाहक बनकर अपने परिवार और समुदाय को भी इन विषयों के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

झारखंड में छात्रों को मिल सकती है ई-साइकिल

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पारंपरिक साइकिलों की जगह विद्यार्थियों को ई-साइकिल उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में ई-साइकिल उनकी शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो सकती है।

कौशल विकास कार्यक्रमों को रोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे स्थानीय जरूरतों और बाजार की मांग के अनुरूप बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योगों और स्थानीय उद्यमों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जाएं, जिनसे युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार या स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

जिला अस्पतालों में बनेगा विशेष हेल्प डेस्क

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने रिम्स समेत राज्य के सभी जिला अस्पतालों में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के मरीजों के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से मरीजों को पंजीकरण, जांच और उपचार प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

कब्रिस्तान घेराबंदी और पारंपरिक भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़ी विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कब्रिस्तान घेराबंदी कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही मांझी, परगना, पड़हा, मानकी-मुंडा और धुमकुड़िया भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा।

बैठक में कल्याण मंत्री Chamara Linda, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री Hafizul Hasan, मुख्य सचिव Avinash Kumar, विकास आयुक्त Ajay Kumar Singh समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Sadar Hospital and RIMS in Ranchi instructed to remain on alert; preparations underway for emergency services.
झारखंड Jharkhand News

रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

अक्टूबर 17, 2026
कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
कोडरमा Koderma

कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

अक्टूबर 17, 2026
In Ranchi, a Muslim family crafts the effigy of Ravana—a tradition at Morabadi that has continued since 1948.
रांची Ranchi

रांची में मुस्लिम परिवार बनाता है रावण का पुतला, 1948 से जारी है मोरहाबादी की परंपरा

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
There will be no electricity for 3 hours in many areas including Bank Mor and Wasseypur in Dhanbad.

Dhanbad में बैंक मोड़, वासेपुर समेत कई इलाकों में 3 घंटे नहीं रहेगी बिजली

Jharkhand Weather Alert: गरजेंगे बादल चलेंगी तेज हवाएं-झारखंड के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: गरजेंगे बादल चलेंगी तेज हवाएं-झारखंड के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Sadar Hospital and RIMS in Ranchi instructed to remain on alert; preparations underway for emergency services.

रांची के सदर अस्पताल और RIMS को अलर्ट रहने का निर्देश, इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

अक्टूबर 17, 2026

कोडरमा में बंद खदान के पास बोरे में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

रांची में मुस्लिम परिवार बनाता है रावण का पुतला, 1948 से जारी है मोरहाबादी की परंपरा

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संपत्ति विवाद और फूड पॉइजनिंग समेत कई एंगल से जांच

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts