Ranchi: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र झारखंड सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज अपराह्न 5:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित आपात स्थिति, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही, राज्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विभागीय समन्वय और रणनीतिक तैयारी पर भी चर्चा की जाएगी।
राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति बनाए रखना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और प्रशासन द्वारा जारी की जा रही आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








