Friday, December 5, 2025
  • Login
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
No Result
View All Result
Home दुनिया

चीन की सेना ने ताइवान को घेरकर संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया

A Singh by A Singh
April 1, 2025
in दुनिया
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

बीजिंग। चीन की सेना ने मंगलवार को ताइवान के आसपास अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसमें सेना, नौसेना और रॉकेट बल शामिल हैं। इसे ताइवान की स्वतंत्रता के खिलाफ सख्त चेतावनी माना जा रहा है। चीन की सेना के पूर्वी थियेटर कमांड के आधिकारिक वीचैट सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। चीन ने कुछ दिनों से द्वीप के खिलाफ अपना राजनीतिक और सैन्य दबाव तेज किया है। बीजिंग लंबे समय से ताइवान को अपना हिस्सा बताता आ रहा है।

सीएनबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन के शांदोंग विमान वाहक समूह ने सोमवार को द्वीप के प्रतिक्रिया क्षेत्र में प्रवेश किया। जवाब में सैन्य विमान और जहाज भेजे गए और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को सक्रिय किया गया। बयान में कहा गया, ”चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने ताइवान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। सुखद यह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसके साथ है।”

संयुक्त युद्धाभ्यास की घोषणा के बाद चीन की सेना ने लगातार कई वीडियो जारी किए। इनमें चीन के युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों को ताइवान को घेरते हुए ताइपे को ऊपर से निशाना बनाते हुए और सैन्य वाहनों को शहर की सड़कों पर गश्त करते दिखाया गया है। चीन की सेना ने एक पोस्टर का वीडियो भी जारी किया है। इसका शीर्षक क्लोजिंग इन है। चीन की सेना के पूर्वी थियेटर कमांड ने वीचैट पेज पर शेल शीर्षक से एक वीडियो जारी किया। इसमें ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते को एक हरे रंग के कार्टून बग के रूप में दिखाया गया है। चीन की सेना ने ताइवान के राष्ट्रपति को परजीवी कहा है। वीचैट पेज पर ताइवान के राष्ट्रपति लाइ द्वीप को खोखला कर रहे हैं। चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता झू फेंगलियान ने कहा कि यह संयुक्त अभ्यास लाइ चिंग-ते के बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता उकसावे के लिए एक कठोर सजा है। यही नहीं, चीन ने ताइवान को मिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

उल्लेखनीय है कि ताइवान को चीन की सैन्य धमकी दिए जाने का हालिया इतिहास 1996 से शुरू होता है। यह वही समय है जब ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इसके बाद चीन ने ताइवान के आसपास के कई इलाकों को प्रतिबंधित घोषित किया था। कभी चीन और ताइवान एक ही देश का हिस्‍सा थे। इसे संयुक्‍त चीन के रूप में जाना जाता था। यह भी महत्वपूर्ण है कि बीजिंग कभी भी युद्ध में ताइवान पर कब्जा नहीं कर पाया।चीन ने ताइवान से दो युद्ध निर्णायक रूप से हारे हैं।

ShareTweetSend

Related Posts

Big Breaking : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Big Breaking : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

December 4, 2025
Vladimir Putin leaves for India

Vladimir Putin भारत के लिए रवाना: यूक्रेन युद्ध के बाद पहली विज़िट, बड़े डिफेंस डील्स की उम्मीद

December 4, 2025
Cyclone Ditwah: तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पर हाई अलर्ट, उड़ानें रद्द, स्कूल बंद, NDRF तैनात

Cyclone Ditwah: तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पर हाई अलर्ट, उड़ानें रद्द, स्कूल बंद, NDRF तैनात

November 30, 2025
ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने की दूसरी शादी, 17 साल छोटी दुल्हन संग ऐसे हुई थी मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने की दूसरी शादी, 17 साल छोटी दुल्हन संग ऐसे हुई थी मुलाकात

November 29, 2025
‘DITWAH' का कहर! आधी रात लैंडस्लाइड से श्रीलंका बेहाल, 56 की मौत और 21 लोग लापता

‘DITWAH’ का कहर! आधी रात लैंडस्लाइड से श्रीलंका बेहाल, 56 की मौत और 21 लोग लापता

November 28, 2025
इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? मौत की अफवाहों के बीच तीन बहनों की पिटाई से हंगामा

इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? मौत की अफवाहों के बीच तीन बहनों की पिटाई से हंगामा

November 27, 2025
Load More

Latest News

ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ का धमाका

ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ का धमाका, आधे दिन में तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

9 minutes ago
Ranchi Crime News: अनगड़ा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी

Ranchi Crime News: अनगड़ा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, बाइक सवार बैग लेकर फरार

53 minutes ago
Indigo flight cancellation causes commotion at Ranchi airport

Ranchi Breaking: Indigo की Flight Cancel से रांची एयरपोर्ट पर हंगामा

55 minutes ago
E-Kalyan Scholarship Update

ई-कल्याण स्कॉलरशिप Update: मंत्री के हस्तक्षेप के बाद रास्ता साफ!

1 hour ago
Dhurandhar Film Review: क्यों धुरंधर बन सकती है 2025 की सबसे बड़ी स्पाई फिल्म?

Dhurandhar Film Review: क्यों धुरंधर बन सकती है 2025 की सबसे बड़ी स्पाई फिल्म?

1 hour ago
Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने की भेंट

Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने की भेंट

2 hours ago
  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve