Koderma: कोडरमा जिले में सीजीएल (CGL) से जुड़े मामले में सीआईडी की टीम ने देर रात डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब और कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम दो लोगों को अपने साथ ले गई। देर रात हुई कार्रवाई के बाद दोनों इलाकों में चर्चा का माहौल है।
स्थानीय स्तर पर उन्हें कथित पत्रकार है आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब निवासी राजेश यादव के घर भी CID की टीम पहुंची। स्थानीय स्तर पर उन्हें कथित पत्रकार बताया जा रहा है। टीम पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई।
वहीं, दूसरे व्यक्ति को भी सीआईडी टीम द्वारा साथ ले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी पहचान और इस कार्रवाई में उसकी भूमिका को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
CGL से जुड़े मामले में दोनों स्थानों पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि सीआईडी की टीम ने JSSC-CGL से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में दोनों स्थानों पर कार्रवाई की। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी तरह की बरामदगी हुई या नहीं और दोनों से किन बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
सीआईडी की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं। जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







