CJP Protest: 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे इन ट्रेनों को उनके शुरूआती स्टेशन से ही रद्द कर दिया है। वहीं सीजेपी और लेफ्ट संगठनों ने यह आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।
अभिजीत दीपके ने लगाया आरोप
वहीं गुरूवार की बात की जाए तो कॉकरोज जनता पार्टी ने यह कहा है कि पुणे के छात्रों को दिल्ली जाते समय रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बस से अज्ञात जगह ले जाया गया है। वहीं सीजेपी ने मध्यप्रदेश का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें यह दिखाया गया है कि चलती बस से युवाओं को और एक युवक ने खुद को हिरासत में लिए जाने की बात कही है।
वहीं प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने बेंगलुरू में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सत्ता आपके पास हो सकती है, लेकिन सड़के जनता के पास है। यहीं से हम अपना लोकतंत्र वापस लेने का काम करेंगे। वहीं अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीएम मोदी को लेकर उन्होंने लिखा कि पीएम को लगता है कि लोगों को जेल में डालकर विरोध की आवाज को दबाया जा सकता है। जितने ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उतने ही ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









