Hazaribagh जिले से जुड़ी एक खबर को लेकर खबर मंत्र लाइव की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। बीते दिन विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमनिजारा गांव से संबंधित एक कथित घटना—जिसमें प्रेमी युगल के शव मिलने की बात कही गई थी—प्रारंभिक सूचना के आधार पर हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई थी।
हालांकि, बाद में स्थानीय ग्रामीणों और विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने पर इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि प्रकाशित सूचना सत्यापित नहीं थी।
खबर मंत्र लाइव इस त्रुटि के लिए अपने पाठकों, स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन से खेद व्यक्त करता है। हमारा उद्देश्य कभी भी किसी की भावनाओं को आहत करना या भ्रामक जानकारी फैलाना नहीं रहा है।
मीडिया संस्थान के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम केवल सत्यापित और प्रमाणिक खबरें ही प्रकाशित करें। इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य में खबरों के प्रकाशन से पहले और अधिक सतर्कता एवं पुष्टि की प्रक्रिया को सख्ती से अपनाया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








