Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक लोको पायलट की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी जीके गौतम के रूप में हुई है, जो रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे।
Read More- Giridih News: गिरिडीह में हड़कंप-गोलगप्पा खाने से बच्चे की मौत, कई बीमार
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात जीके गौतम मालगाड़ी लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ड्यूटी खत्म कर वह संयुक्त चालक-परिचालक लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
Read More- Big Breaking: साई सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई, गुजरात की 8 विकेट से धमाकेदार जीत
Jamshedpur News: जमीन विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े गौतम को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीटी एसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
Read More- Palamu Murder: रात में किडनैपिंग और सुबह युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।












