Jharkhand News: धनबाद लॉ कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के छात्रों के बीच मारपीट हो गई।
घटना में एबीवीपी के दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, एबीवीपी के छात्र विवादित गाने का विरोध दर्ज कराने और आवेदन देने कॉलेज पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद AISA छात्रों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर घायल छात्र धनबाद थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













