Jharkhand News: राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर से 12 अत्याधुनिक नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।
इसके साथ ही राज्य के विभिन्न थानों के लिए 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन भी सौंपे जाएंगे, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था और आपात प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा।
Jharkhand News: 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन थानों को सौंपे
राज्य सरकार द्वारा कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन थानों को दिए जा रहे हैं।
इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पीनेह तिर्की, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक कल्पना सोरेन, समेत झामुमो, कांग्रेस के विधायक उपस्थित रहे।
सीएम हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में अपराधों की संख्या काफी बढ़ी हैं। झारखंड पुलिस लगातार नियंत्रण करने में लगा हुआ है। आने वाले समय में राज्य में हो रहे घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस तत्पर है।
Jharkhand News: झारखंड पुलिस को और बल मिलेगा-डीजीपी
आज विभिन्न क्षेत्रों में घटनाओं के अलग अलग आयाम और तकनीक देखने को मिलते हैं। उस पर भी अंकुश लगाने के लिए हमारे पुलिस ने कई सारे बदलाव पुलिस महकमे में किया है। यह बदलाव निरंतर चलता रहेगा, आज कई नौजवानों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया हैं जो अलग अलग विभागों में काम करेंगे। आज के इस बदलाव को लेकर और जिला में अलग और मजबूत हाथ देने को लेकर काफी दिनों से काम चल रहा था, जो आज पूर्ण हुआ है।
झारखंड की डीजीपी तदाश मिश्र ने बताया कि, इन वाहनों से झारखंड पुलिस को और बल मिलने वाला है। पुलिस के लिए गतिशीलता बेहद महत्वपूर्ण होती है, इस से हर व्यक्ति को सहायता मिल सकेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








