गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

बिहार चुनाव में सीएम योगी ने कराई बाबर-औरंगजेब की एंट्री

छठ के समाप्त होते ही बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। आज सिवान में योगी आदित्यनाथ ने सभा की जहां उन्होंने बाबर-औरंगजेब किया।

अक्टूबर 29, 2025
in राजनीति Politics
A A
बिहार चुनाव में सीएम योगी ने कराई बाबर-औरंगजेब की एंट्री

CM Yogi made the entry of Babur and Aurangzeb in Bihar elections

Share on FacebookShare on Twitter

Kml Desk: महापर्व छठ के समाप्त होते ही बिहार की राजनीति में प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो गया है। तमाम बड़े राजनेता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज की बात की जाए तो आज बिहार की धरती पर राहुल गांधी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता मोर्चा संभाल रहे हैं। आज यूपी के मुख्यमंत्री एक तरफ जहां शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में सभा कर रहे हैं, तो वहीं मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का चुनाव की घोषणा के बाद यह पहला दौरा रहेगा।

Table of Contents

Toggle
  • चुनाव में बाबर और औरंगजेब की हुई एंट्री
  • आदित्यनाथ ने आरजेडी शासनकाल को बताया ‘जंगलराज’
    • रघुनाथपुर सीट पर विकास सिंह और ओसामा शहाब के बीच टक्कर

Read more: JSSC CGL PAPER लीक मामले में अधिकारी की गिरफ्तारी पर भड़के बाबूलाल कहा-आवाज उठाने वाले को ही उठा रही है हेमंत सरकार 

चुनाव में बाबर और औरंगजेब की हुई एंट्री

फिलहाल सीवान यानी शहाबुद्दीन के गढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ सभा कर रहे हैं, जहाँ बुलडोजर से उनका स्वागत किया गया। वहीं उन्होंने अपने 22 मिनट के संबोधन में राजद और खास कर शहाबुद्दीन पर जमकर निशाना साधा। बुलडोजर बाबा ने कहा, मुझे आश्चर्य हुआ जब राजद रघुनाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी की जानकारी मिली। इस सीट से राजद ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है, उस नाम से देश-दुनिया में एक आतंकी ने काफी आतंक फैलाया था। दरअसल, यहाँ से राजद ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट दिया है, जिसका जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का जैसा नाम वैसा काम। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो, आरजेडी हो या फिर समाजवादी पार्टी, इन सभी दलों की खासियत है कि ये सभी पार्टियाँ किसी पेशेवर अपराधी और माफिया को गले लगाकर उन्हें टिकट देती हैं। ये बाबर और औरंगजेब की मज़ार में जाकर सजदा करते हैं, जो किसी सच्चे भारतीय को शोभा नहीं देता है।

Read more: Breaking News : हर घर से एक को सरकारी नौकरी, फ्री बिजली और ₹2500 महीना-महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी

आदित्यनाथ ने आरजेडी शासनकाल को बताया ‘जंगलराज’

अपने 22 मिनट के भाषण में योगी आदित्यनाथ ने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं, जिसमें उन्होंने प्रमुखता के साथ आरजेडी के शासनकाल की तुलना जंगलराज से की। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के ‘बुलडोजर मॉडल’ का जिक्र किया, राम मंदिर पर कांग्रेस और आरजेडी को घेरा और महागठबंधन के सहयोगियों पर भी निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिहार में जिस प्रकार का जंगलराज चल रहा था, वह किसी से छिपा नहीं है। 2005 से पहले तक यहां अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला था। अगर आरजेडी फिर से शासन में आती है तो एक बार फिर से माफियाओं को पनाह देने का काम यह सरकार करेगी। योगी ने महागठबंधन के अन्य साथियों पर निशाना साधा, उन्होंने कहा, आरजेडी के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में राम भक्तों पर गोलियाँ चलवाने का आरोप है। इसके साथ ही दरौली सीट का जिक्र करते हुए भाकपा माले पर निशाना साधा और कहा, देश में नक्सलवाद और माओवाद को समाप्त करने के लिए हमारी सरकार की ज़रूरत है।

Read more: सिमडेगा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हटिया-राउरकेला रेलखंड पर यातायात ठप

रघुनाथपुर सीट पर विकास सिंह और ओसामा शहाब के बीच टक्कर

आपकों बता दें कि सिवान के रघुनाथपुर सीट से एनडीए ने जदयू के विकास सिंह को मैदान में उतारा है। तो वहीं महागठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट दिया है। ध्यान रहे कि ओसामा ने नाम को लेकर शुरूआत से ही विपक्ष इस मुद्दे को काफी गर्म जोशी के साथ उठा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में अब देखना होगा कि इस सीट पर किसकी जीत होती है।

 

Aditya
Aditya

Related Posts

NEET Paper Leak: Jharkhand Congress to lay siege to BJP office tomorrow, demanding Dharmendra Pradhan's resignation.
Breaking News

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस का BJP कार्यालय घेराव कल

जुलाई 22, 2026
Ranchi: Hemant Cabinet approves 49 proposals, including AI virtual classrooms, air ambulances, new colleges, and roads.
Breaking News

Ranchi: हेमंत कैबिनेट में AI वर्चुअल क्लासरूम, एयर एंबुलेंस, नए कॉलेज औऱ सडकों समेत 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर

जुलाई 21, 2026
Politics heats up over NEET paper leak
Breaking News

NEET Paper Leak में सियासत गर्म, राहुल गांधी को PM आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस

जुलाई 21, 2026
Next Post
Women wearing excessive jewelry at a wedding will be fined 50,000 rupees! You'll be surprised to know the reason.

शादी में महिलाओं ने पहने ज़्यादा गहने तो लगेगा 50 हज़ार का जुर्माना! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Breaking News : मुजफ्फरपुर में गरजे राहुल गांधी-मोदी को छठ से नहीं, सिर्फ वोट से मतलब

Breaking News : मुजफ्फरपुर में गरजे राहुल गांधी-मोदी को छठ से नहीं, सिर्फ वोट से मतलब

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra