Jharkhand News: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के हाडोडीह निवासी 23 वर्षीय त्रिदेव कुमार वर्मा (पिता- शंकर महतो) की बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार
जानकारी के अनुसार त्रिदेव सिहोडीह में कविता वेंकट हॉल के पास किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रोज़ की तरह आज भी वह पढ़ाई के लिए बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर स्थित लाइब्रेरी जा रहा था। इसी दौरान बैंक के सामने तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
Read more- Breaking News: JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, गुमला पुलिस को मिली सफलता
मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँचे और वहां चीख-पुकार के बीच माहौल गमगीन हो गया।
त्रिदेव की असामयिक मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है
Read more- रांची सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर बहाल नर्सों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









