Ranchi News: रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आज, 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होनी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
पेसा कानून को लागू करने पर लिया जा सकता है फैसला
आज के इस बैठक में सबसे बड़ा एजेंडा पेसा कानून को लागू करने पर फैसला लिया जा सकता है. इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कई विभागों के अधिकारों के साथ विचार-विमर्श भी किया था. बता दें, पेसा एक्ट आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामसभा को अधिक अधिकार देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.
Read more- Breaking News: JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, गुमला पुलिस को मिली सफलता
सारंडा वन क्षेत्र पर हो सकती है चर्चा
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार द्वारा सारंडा वन क्षेत्र को अब तक सेंचुरी (संरक्षित क्षेत्र) घोषित न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया है. ऐसे में यह क्यास लगाए जा रहें है कि आज की कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर भी विशेष चर्चा की जा सकती है.
हेमंत कबिनेट की यह बैठक न केवल नीतिगत फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की हालिया सख्ती को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि सरकार को अब जल्द प्रभावी कदम उठाने होंगे. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि पेसा कानून को लागू करने से सरकार की आदिवासी क्षेत्रों में पकड़ मजबूत हो सकती है.
Read more- झारखंड में मॉनसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी












