Ranchi News: राजधानी रांची के कटहल मोड़ का चाला टोली रोड नंबर-2 में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. जहां गुड्डू अंसारी नामक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने अपने आंगन में बाघ जैसे दिखने वाले एक जंगली जानवर को देखा.
वहीं, गुड्डू अंसारी के घर में लगे कैमरे में जानवर की तस्वीर भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वह जानवर घर के आंगर में घूमता नजर आ रहा है.
Read more- झारखंड में मॉनसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
CCTV फुटेज वायरल, इलाके में मचा हड़कंप
गुड्डू ने सबसे पहले इसकी जानकारी अपने पड़ोसी रमेश कच्छप को दी. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों में आग की तरह फैल गई. और पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. वहीं, यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
नगड़ी पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंची और जानवर की तलाश शुरु की गई. वहीं, घंटो चली तलाशी के बाद भी कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले. रांची वन प्रमंडल के अधिकारियों ने वायरल हुए CCTV वीडियो की जांच करने के बाद बताया कि वह जानवर कोई बाघ नहीं था, बल्कि एक जंगली बिल्ली थी.
Read more- हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, PESA Act को लागू करने को लेकर हो सकते हैं अहम फैसले
“घबराने की जरूरत नहीं”- वन विभाग
वन विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न देने और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि जंगल की सीमावर्ती बस्तियों में इस तरह की जंगली बिल्लियों का दिखना आम बात है.
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









