खबर मंत्र संवाददाता, पाकुड़। Neet Paper लीक, दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने पुराना सदर अस्पताल के पास एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान केंद्र के भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में कहा केंद्र के भाजपा सरकार तानाशाह है। सत्ता के घमंड में इतना बौखला गया है कि अपना अधिकार मांगने वाले छात्रों पर पिछले कई दिनों से लाठियां बरसा रही है, आंसू गैस के गोले दाग रहा है। भाजपा के निर्देश पर दिल्ली पुलिस तो महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। कई फिमेल छात्रों के गुप्तांग पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया जो शर्मनाक है। प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश की गई। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि नीट पेपर लीक के विरुद्ध और छात्रों के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। भाजपा के इशारे पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इस प्रकार के मानसिकता से साफ झलकता है कि केंद्र के भाजपा सरकार संविधान की गला घोंटना चाहती है। मौके पर जिला समन्वयक उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमिनल इस्लाम, गुलाम अहमद, बेलाल शेख, नसीम आलम, मजीबुर रहमान, सलीम हुसैन, शाहीन परवेज, अमीर हमजा, मनवार आलम सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।









