Ranchi: नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) Minority Department की National Advisory Council बैठक में देशभर से आए कांग्रेस नेताओं, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने हिस्सा लिया जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
पारदर्शिता और विचारों की स्पष्टता ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है
बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को खुलकर अपनी बात रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संवाद, पारदर्शिता और विचारों की स्पष्टता ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है। राहुल गांधी ने नेताओं से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी हमेशा दलितों, आदिवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे हैं।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर बनी बात
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और उसकी आईटी सेल पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचानी होगी।
बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और मोहम्मद अजीजुद्दीन सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में फैसला लिया गया कि National Advisory Council की बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









