Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित “शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस” कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिला। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अब तक 21 जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए हैं।जबकि कुछ जिलों से प्राप्त आवेदन अभी नहीं आ सके
उन्होंने कहा कि यह पहल संगठन को अधिक मजबूत, जवाबदेह और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम कांग्रेसजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक समस्याओं को लिखित रूप में जिला कांग्रेस कार्यालयों में जिला के प्रभारी को सौंपा।
कार्यकर्ताओं की आवाज बनी सर्वोच्च प्राथमिकता
राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत मानती रही है। यही कारण है कि पार्टी ने संवाद, सहभागिता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कार्यालयों में शिकायतों का संग्रह किया गया, जिन्हें अब प्रदेश कार्यालय भेजकर निष्पक्ष एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। भाजपा की तरह कांग्रेस में तानाशाही नहीं चलती, बल्कि यहां हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। “शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस” इसी लोकतांत्रिक सोच और संगठनात्मक पारदर्शिता का प्रतीक है।
प्रदेश कांग्रेस को विश्वास है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं का भरोसा और मनोबल और अधिक मजबूत होगा तथा संगठनात्मक एकजुटता को नई ऊर्जा मिलेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









