Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 दिन के लिए NIA की कस्टडी में भेजा

April 11, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

-एनआईए ने मांगी थी 20 दिन की हिरासत

नई दिल्ली। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के गुरुवार देर शाम भारतीय सरजमीं पर उतरते ही उस पर कानूनी शिंकजा कस दिया गया। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उसे पालम एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। आधी रात तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी मंजूर कर दी, जबकि जांच एजेंसी एनआईए ने 20 दिन की हिरासत मांगी थी

कोर्ट से 18 दिन की रिमांड मिलने के बाद राणा को एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा, जिसके लिए पटियाला हाउस कोर्ट से एनआईए हेडक्वार्टर तक का रास्ता रोककर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह से एनआईए राणा से पूछताछ शुरू करेगी।

Related Post

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026
Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करते हुए, जिसमें ₹12.2 लाख करोड़ कैपेक्स और GST 2.0 जैसे अहम ऐलान शामिल हैं।

Union Budget 2026 Gaming, Sports, AI और दिव्यांगजन योजना की बड़ी घोषणाएं

February 1, 2026

इससे पहले, गुरुवार देर शाम एनआईए की टीम आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरी। जहां से भारी सुरक्षा के बीच आधी रात में एनआईए की टीम उसे पटियाला हाउस कोर्ट ले आई। राणा को स्पेशल एनआईए जज चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से मुहैया कराए गए उसके वकील पीयूष सचदेवा ने किया। एनआईए की तरफ से गृह मंत्रालय से नियुक्त वकील दयानन कृष्णनन ने कोर्ट में दलील रखीं।

बंद कमरे में चली अदालत की कार्यवाही के दौरान एनआईए ने 20 दिन के रिमांड की मांग की। एनआईए ने कहा कि पूछताछ के लिए तहव्वुर की रिमांड जरूरी है। एनआईए ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपित तहव्वुर राणा की हिरासत लेने के लिए उसके द्वारा भेजे गए ई-मेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश किए। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मुंबई हमले की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ बहुत जरूरी है। जांच अधिकारी आतंकी हमलों को अंजाम देने में राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे।

एनआईए ने आगे बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपित नंबर एक डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा के साथ पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी। संभावित चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए हेडली ने राणा को अपने सामान और संपत्तियों का ब्यौरा देते हुए एक ई-मेल भेजा था। उसने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया था।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 की रात को 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया था। यह हमले दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज महल पैलेस और टॉवर होटल, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस (यहूदी केंद्र), मेट्रो सिनेमा, और टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास हुए। इसके अलावा, मुंबई के बंदरगाह क्षेत्र मझगांव में और विले पार्ले में एक टैक्सी में विस्फोट हुआ। आतंकियों ने मुंबई को दो दिनों तक जकड़ रखा था और 28 नवंबर को भारतीय सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया। एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी की सजा हुई।

Related Posts

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई
Uncategorized

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026
Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities
Uncategorized

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।
Breaking News

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत के लिए बेकरार काशी,कुछ ही देर में पहुंचेंगे

PM मोदी ने वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra