Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के करीब 9 बड़े स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरे इमेल और कॉल मिले। दरअसल, आज 8:30 से 9 बजे के बीच शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
क्या है मामला?
Delhi Bomb Threat: सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) की टीमों के साथ मौके पर पहुंची। एतिहातन, सारे स्कूलों को खाली करवाकर बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया। और पूरे स्कूल परिसर की सघन जांच की गई। इसको लेकर पुलिस ने बताया कि, फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु स्कूल से बरामद नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है और जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस कॉल और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में लगी हुई है।
Delhi Bomb Threat: जिन 9 स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल
श्रीनिवासपुरी का केम्ब्रिज स्कूल
रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का केम्ब्रिज स्कूल
सादिक नगर का इंडियन स्कूल
रोहिणी का CM श्री स्कूल
आईएनए स्थित DTA स्कूल
रोहिणी का बाल भारती स्कूल
न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल











