Wednesday, May 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: रामनवमी पर देर से घर लौटने पर मिली डांट, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Jharkhand News: झारखंड के कतरास में रामनवमी की रात घर देर से लौटने पर परिजनों की डांट के बाद 22 वर्षीय युवक हिमांशु ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें।

March 28, 2026
in Breaking News, क्राइम, झारखंड
A A
Jharkhand News: Scolded for Returning Home Late on Ram Navami, Youth Commits Suicide by Hanging

Jharkhand News: Scolded for Returning Home Late on Ram Navami, Youth Commits Suicide by Hanging

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम, रामनवमी के दिन घर से निकला था

Jharkhand News: झारखंड के कतरास थाना क्षेत्र के भट्टमुड़ना गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार भट्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

देर रात लौटने पर डांट के बाद उठाया कदम

परिजनों के अनुसार, हिमांशु रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात लगभग 10:30 बजे जब वह वापस लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उससे देर तक बाहर रहने का कारण पूछा और डांट-फटकार भी लगाई। इसके बाद सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

शनिवार सुबह जब हिमांशु के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर वह पर्दे के सहारे फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

मौके पर पुलिस पहुंची 

घटना की सूचना मिलने पर कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि हिमांशु पढ़ाई में काफी तेज था और उसकी नौकरी लगने वाली थी। खेलकूद में भी उसका प्रदर्शन बेहतर रहा था। अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और किसी को भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Posts

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार
रांची

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

May 13, 2026
Ranchi News
Breaking News

Ranchi News: यात्री बस पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले सभी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

May 13, 2026
jharkhand news
झारखंड

Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत ने भाजपा-कांग्रेस को किया आमने-सामने, किसी ने दिखाया चेहरा तो किसी ने गिनाया भ्रष्टाचार

May 13, 2026
Next Post
Dhanbad News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Dhanbad News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती

Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

May 13, 2026

Ranchi News: यात्री बस पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले सभी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत ने भाजपा-कांग्रेस को किया आमने-सामने, किसी ने दिखाया चेहरा तो किसी ने गिनाया भ्रष्टाचार

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

रांची की गलियों में चुटकियों में फोन उड़ाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पहले अपने गिरेबान में झांके, भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देती है भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra