Ranchi: झारखंड और ओडिशा के कोल्हान क्षेत्र की जनता को सीधी रेल सुविधा दिलाने के लिए राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने केंद्र सरकार से पहल की है। वर्मा ने माननीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर बड़बील से रांची के बीच फास्ट मेमू ट्रेन का शीघ्र परिचालन आरंभ करने की मांग की है।
सांसद ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के बड़ा जामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोसी, झीकपानी, चाईबासा, राज-खरसावां और बड़बील (ओडिशा, क्योंझर जिला) जैसे इलाके लंबे समय से सीधी रेल सेवा से वंचित हैं। यह क्षेत्र आयरन-ओर और बॉक्साइट की ढुलाई से चक्रधरपुर रेल मंडल को भारतीय रेलवे का सबसे अधिक राजस्व प्रदान करता है, लेकिन आम यात्रियों को पर्याप्त रेल सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
read more: झारखंड विधानसभा का तृतीय मानसून सत्र 22 से 28 अगस्त तक, अनुपूरक बजट होगा पेश
सड़क से सफर महंगा, रेल सेवा से मिलेगी राहत
वर्मा ने कहा कि ग्रामीण जनता को रांची तक पहुँचने के लिए सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है, जिससे यात्रियों को अधिक खर्च वहन करना पड़ता है। ऐसे में बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
read more: एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव कप्तान और गिल उपकप्तान
अरुण जोशी ने जताया आभार
दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु सांसद प्रदीप वर्मा का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









