नगर निगम में 18 मार्च की तारीख बेहद अहम होने जा रही है। इस दिन ऐसा फैसला होगा, जिस पर सभी वार्ड पार्षदों और राजनीतिक हलकों की नजर टिकी है। तैयारियां तेज हैं, बैठकें हो रही हैं और अंदरखाने समीकरण साधे जा रहे हैं।
दरअसल, इसी दिन नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह और 55 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ के तुरंत बाद डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव भी कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को लेकर 9 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी।
परोक्ष प्रणाली से होगा चुनाव
Deputy Mayor का चुनाव परोक्ष (अप्रत्यक्ष) प्रणाली से होगा। यानी आम मतदाता इसमें भाग नहीं लेंगे। केवल निर्वाचित वार्ड पार्षद ही मतदान करेंगे। मेयर इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। निर्वाचित पार्षदों में से कोई भी Deputy Mayor पद के लिए उम्मीदवार बन सकता है।
नहीं रहेगा कोई आरक्षण
इस पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं रहेगा। ऐसे में सभी 55 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव मैदान खुला रहेगा, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
पहले शपथ, फिर नामांकन और मतदान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:
- पहले सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।
- नगर निगम में मेयर को प्रमंडलीय उपायुक्त शपथ दिलाएंगे।
- इसके बाद डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन और मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी।
शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। समाहरणालय सभागार और डीआरडीए हॉल में से किसी एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।
18 मार्च को शपथ और चुनाव एक साथ होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—वार्ड पार्षदों के समर्थन से Deputy Mayor की कुर्सी तक कौन पहुंचेगा?

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









