रांची : राजधानी रांची में पुलिस की वर्दी और जज्बे की ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है। कंधा फ्रैक्चर होने के बावजूद एक सब-इंस्पेक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और बहादूरी से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। चोट के दर्द के बीच ड्यूटी के प्रति उनका जज्बा अब चर्चा में है। मामला शनिवार देर रात की है, जब ट्रक चालक से लूटपाट कर भाग रहे दो अपराधियों को सब-इंस्पेक्ट मुकेश कुमार ने पकड़ा। हालांकि इस कार्रवाई से सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार अरगोड़ा थाने में पदस्थापित है। फिलहाल सब इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हरमू बिजली ऑफिस के पास दो अपराधी कर रहे थे लूट
जानकारी देते हुए सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि हरमू बिजली ऑफिस के पास दो अपराधी एक ट्रक चालक को चाकू दिखाकर लूटपाट कर रहे थे। लूटपाट करने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो रहे थे, जिसका पीछा ट्रक के चालक के द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच गस्ती पर निकले मुकेश कुमार की नजर अपराधियों पर पड़ी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुकेश कुमार अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गए। इस बीच अपराधियों ने विरोध किया औऱ बाद में हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच मुकेश कुमार के कंधे में गभीर चोट लगी और उनका कंधा फ्रैक्चर हो गय़ा। हालांकि घायल होने के बावजूद उन्होंने अपराधियों ने नहीं छोड़ा औऱ दोनों को दबोच के रखा। बाद में पुलिस की मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अमन कुमार और अमन तिवारी के रूप में हुई है।
Read More: रांची में सरकारी गवाह पर हमला, कमल भूषण हत्याकांड से जुड़ा मामला; पुलिस जांच में जुटी
वहीं घटना में घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें उनके कंधे मे चोट साफ तरफ से समझ आ रही है। डॉक्टर के मुताबिक उनके कंधे में चोट आई है और उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया है। जिसे ठिक होने में अभी समय लगेगा।









