Breaking News: राजधानी रांची में लोहरदगा रेल लाइन पर रविवार को ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के कीमैन राम अवधेश लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 59 वर्ष बताई गई है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और परिवार में शोक का माहौल है।
Breaking News: भारतीय रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे वधेश लाल
जानकारी के अनुसार, राम अवधेश लाल भारतीय रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह लोहरदगा-रांची रेलखंड पर पटरी और रेलवे की चाबियों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- Breaking News: शेफाली के तूफान में उड़ी बांग्लादेश, एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया
परिजनों के अनुसार, राम अवधेश लाल नौकरी के अंतिम पड़ाव पर थे और अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Breaking News: डोरंडा थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति संभाली और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया।
Read More- Breaking News: लोयाबाद 7 नंबर मुस्लिम मोहल्ला में भू-धंसान, एक घर जमींदोज
फिलहाल हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों के बीच भी शोक का माहौल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








