Breaking News: इंडियन वीमेंस टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार शतक लगाया और टीम को फाइनल में पहुंचाया। 2 सितंबर को फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर अब श्रीलंका से होगी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई।
Breaking News: शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 9 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।
Breaking News: महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना ने भी 19 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली। इस दौरान वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि श्री चरणी को दो सफलता मिलीं। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को 81 रन पर रोक दिया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








